Entertainment | क्या पुष्पा की श्रीवल्ली इस साउथ के सुपर स्टार से करने वाली हैं शादी, जानिए उन्होंने क्या दिया जवाब

मुंबई: पुष्पा’ की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना और पॉपुलर हो गई हैं। फिल्म ने सफलता के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। एक ओर रश्मिका मंदाना ‘पुष्पा’ की सफलता को एंजॉय कर रही थीं उसी बीच उनका नाम साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा से जोड़ा जाने लगा। दरअसल दोनों को मुंबई में डिनर डेट पर साथ देखा गया जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि वे शादी करने वाले हैं। जब ऐसी खबरें आने लगीं तो विजय देवरकोंडा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट कर इसे पूरी तरह बकवास बताया था। अब रश्मिका ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फिल्म प्रमोशन में बिजी

रश्मिका ने ऐसी खबरों को टाइम पास अफवाह बताया। रश्मिका इन दिनों अपनी फिल्म Aadavallu Meeku Johaarlu के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी दौरान मिर्ची 9 से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘शादी करने के लिए अभी मेरे पास काफी वक्त है। जब शादी का समय होगा तब मैं करूंगी। और जो अफवाहें लिखी जा रही हैं उन पर मेरा रिएक्शन होता है, जाने दो।‘ 

विजय का ट्वीट वायरल
रश्मिका और विजय के अफेयर की खबरें पहले भी आती रही हैं। दोनों ने साथ में दो सुपरहिट फिल्में ‘डियर कॉमरेड’ और ‘गीता गोविंदम’ की हैं। स्क्रीन पर फैन्स उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। जब उनकी शादी की अफवाहें उड़ने लगीं तो विजय ने ट्वीट किया,  ‘As usual nonsense… Don’t we just… ❤ da news.’ विजय ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा साफ है कि वे ऐसी खबरों को बकवास बता रहे हैं।

पाइपलाइन में कई फिल्में 
फिल्म Aadavallu Meeku Johaarlu में रश्मिका मंदाना एक्टर सर्वानंद के अपोजिट हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले आया, जिसे दर्शकों ने पसंद किया। जल्द ही रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का नाम ‘मिशन मजनू’ है। रश्मिका फिल्म ‘गुड बाय’ में भी नजर आएंगी। इसमें अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता अहम भूमिका में हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023