SUICIDE | घर के पंखे से लटकती मिली जज की लाश, परिजन भी हैरान, आखिर क्यों उठाया आत्मघाती कदम

गाजियाबाद: अपर जिला जज योगेश कुमार ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव पंखे से लटकता हुआ मिला। वह ईस्ट माॅडल टाउन के जज रेजिडेंसी में रहते थे। वह एडीजे कोर्ट-9 में तैनात थे। शुक्रवार को उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार योगेश कुमार मेरठ के रहने वाले थे और 2020 में उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी। वह अपने परिवार के साथ जज रेसीडेंसी में रहते थे। जब परिजनों ने उनका शव पंखे से लटकता देखा तो वह अवाक रह गए। पुलिस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

उनके परिचितों ने बताया कि वे बेहद हसमुख और मिलनसार इंसान थे। अचानक उन्होंने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, ये सभी के समझ के परे है। इस पूरे मामले पर गाजियाबाद पुलिस भी कुछ नहीं कह रही है। हालांकि पुलिस ने कहहा कि है निजी कारण हो सकता है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023