Padma Awards 2020 | कंगना रनौत और अदनान सामी को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया, सुषमा और जेटली को मरणोपरांत मिला सम्मान

नई दिल्ली: पद्म अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया। अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवॉर्ड्स से सम्मानित किया। अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। कंगना ने राष्ट्रपति से अवॉर्ड ग्रहण किया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। समारोह में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी मौजूद थीं।

गायक अदनान सामी को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। अदनान सामी ने खास मौके के लिए ब्लैक शेरवानी पहनी।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला
कंगना रनौत को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। कंगना को उनकी दो फिल्मों ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए यह पुरस्कार मिला।

गर्व की बात
कंगना ने कहा था कि ‘मैंने अपनी यात्रा हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से शुरू की थी। हम उन बड़े लोगों की फिल्में देखते हुए बड़े हुए। चाहे वह करण जौहर की फिल्में हों या एकता कपूर के सीरियल्स। और अदनान सामी जी के गाने किसने नहीं सुनें? मेरी जैसी एक लड़की के लिए पद्मश्री अवॉर्ड गर्व की बात है।‘

– पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाली हस्तियों पर एक नजर: 

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम को पद्म विभूषण पुरस्कार सौंपा।

-डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया।

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

-शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा।

-पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

– अभिनेत्री सरिता जोशी को मिला पद्म श्री पुरस्कार

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023