CORONA| कांकेर एस पी एम आर आहिरे कोरोना की चपेट में, इस पूर्व डीजीपी की भी रिपोर्ट आयी पाॅजीटिव

कांकेर: एसपी एमआर अहिरे की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव आने की खबर आ रही हैं। वहीं पूर्व डीजीपी एएन उपाध्याय भी कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं। आपको बता दें कि एसपी एक बार पहले भी कोविड-19 के शिकार हो चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार श्री अहिरे की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी जिसके बाद उन्हांेने अपना टेस्ट कराया था। एंटीजेन टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी थी। वहीं श्री उपाध्याय भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चूंकि उनकी तबीयत टीक है इसलिए वह होम आइसोलेशन पर हैं। आपको बता दें कि इससे पहले डीजी आर के विज, डीआईजी ओप पी पाॅल, आईजी विवेकानंद सिन्हा, रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह, महासमुंद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सहित कुछ और पुलिस अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023