RAIPUR | देर रात हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई, सरकार से मुआवजा की उम्मीद

रायपुर: खेत में फसल पक कर तैयार हो गयी है, किसान उसे काटने की तैयारी में जुटने वाले थे। लेकिन देर रात से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में बेमौसम बरसात ने किसानों की मेहनत बर्बाद कर दी है।

रायपुर के आसपास के गांव में लगभग हर किसान की यही स्थिति है। अनेक किसानों के खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान कटाई संभव नहीं है, वहीं दूसरी ओर ऐसे किसान हैं, जिन्होंने अपनी फसल काटकर खेतों में रखी है, जो पानी भरने से खराब हो गए हैं।

किसान अब सरकार से मुआवजा से मिलने की आस लगाए हुए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023