DEMONSTRATION | नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिल्हा प्रदर्शन में हुए शामिल, कहा- वचन आपका ही है, निभाना भी आपको ही है

रायपुर: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भाजपा द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के तहत बिल्हा प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर कांग्रेस ने जो वचन दिया था है उसे पूरा करने में असफल है। जब जनता को गंगा जल लेकर वादा निभाने का वचन दिया था तो निभाना भी आपको ही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों से लेकर सभी वर्ग में प्रदेश सरकार के कुनितियों को लेकर आक्रोश है।

धरमलाला कौशिक ने कहा कि अन्याय से किसान बेहद परेशान और दुखी है। किसान की भूमि का रकबा कम करने,बोनस,बीज और खाद नहीं मिलने से चिंतित है। प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आत्महत्या को विवश है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल सरकार केवल भ्रम फैलाव अभियान में लगी है। प्रदेश सरकार के दो साल पूरे हो रहे लेकिन एक भी जनहित का कोई भी काम कहीं भी नहीं देता है।

श्री कौशिक ने कहा कि यह सरकार भटकाव और छलवा की नीतियों पर काम कर रही है। जिसे प्रदेश की जनता भतिभांति समझ रही है। धरना में कृष्ण कुमार कौशिक, बृज भूषण वर्मा, दिनेश पांडेय ,सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, कोमल ठाकुर, वंदना जेन्डे, संजय सिंह, श्याम लाल बंजारे, सतीश शर्मा, विष्णु बिन्दल सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023