DURG | महिला ने लगाया पति पर समलैंगिक होने का आरोप, कहा- दूसरे मर्दों के साथ करता है अश्लील हरकतें, किसी को बताने पर देता है आत्महत्या की धमकी, अब ससुरालवालों पर FIR दर्ज

दुर्ग: मरोदा में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर समलैंगिक होने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी में दहेज देने के बावजूद सास और ननद दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका विवाह 2019 में पदमनाभपुर में रहने वाले आशीष सिंह गौर के साथ हुई थी। पिता ने दहेज में कार, सोना और घरेलू सामान जिसकी कीमत 20 लाख रूपये थी, देकर विदा किया। शादी होने के बाद पति अपने साथ नहीं रखता था। वहीं घर में सास-ननद कम दहेज लाने का ताना देती हैं। जब पति से इस बारे में शिकायत की तो उसने मारपीट कर मायके भेज दिया।

कुछ दिनों तक मायके में रहने के बाद जब वह आशीष के साथ रायगढ़ चली गयी। वहां आशीष अपने दो दोस्तों के साथ एक कमरे में रहता था। उनकी हरकतें सामान्य नहीं थी, वह अपने दोस्तों के साथ अश्लील हरकतें करता था। पीड़िता को शक हुआ कि उसका पति समलैंगिक है और यह पता लगाने के लिए उसने जब आशीष का फोन चेक किया तो उसके फोन में दूसरे मर्दों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो थे। जब उसने आशीष से इस बारे में बात की तो आशीष ने उसे बेहद पीटा और आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। पीड़िता चुप हो गयी पर आशीष दूसरे मर्दों के साथ मिलता और घर बुलाकर उनसे अश्लील हरकतें करता था।

आखिर पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और उसने महिला थाने में पति, सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। महिला थाने में आरोपी पति, उसकी मां शैल गौर और बहन शानू गौर के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023