Bilaspur | एक महीने पहले प्रेमी के साथ भागकर की थी शादी, घर पर फंदे से लटकता मिला शव, घटना के बाद से पति गायब

बिलासपुर: बंद कमरे में युवती की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया था। वहीं मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। युवती के परिजन जब उसके घर पहुंचे तक हत्या का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवती ने एक महीने पहले घर से भागकर शादी की थी। इस घटना के बाद युवती का पति गायब है।

मिली जानकारी के अनुसार तिफरा में रहने वाली रेशमा वर्मा (18) अपने प्रेमी रोहित पटेल (22) के साथ एक महीने पहले भागकर शादी कर ली थी। वे दोनों ग्राम मोहरा में मटियारी के पास मकान में रहने लगे थे। यह मकान रोहित पटेल का है। जब देर रात 1 बजे परिजन रेशमा की तलाश में यहां पहुंचे तो दरवाजे पर ताला दिखा। खिड़की खुली हुई थी। जब परिजनों ने अंदर झांक कर देखा तो रेशमा का शव फंदे से लटका हुआ था।

रेशमा के चेहरे पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को फंदे से लटकाया होगा। युवती के साथ काफी मारपीट भी की गयी है। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि शुक्रवार की शाम रोहित घर पर ही था, उसके 4-5 दोस्त भी आए हुए थे। पता ये भी चला है कि रोहित पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। रोहित का अपनी पत्नी के साथ विवाद होता था इसलिए वह अपने बच्चों को लेकर मायके चली गयी है।

पुलिस रोहित की तलाश मंे जुट गयी है और आस-पास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023