RAIPUR | राजधानी लाॅकडाउन को लेकर बैठक खत्म, मींटिंग में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले, जानिए स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

रायपुर: राजधानी में लाॅकडाउन को लेकर मंत्रियों और आला अधिकारियों की बैठक खत्म हो गयी है और मीटिंग में यह निष्कर्ष निकाला गया कि फिलहाल रायपुर में लाॅकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि आनन-फानन में लाॅकडाउन नहीं लगाया जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर फैसला लेंगे। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि रायपुर की स्थिति चिंताजनक है।

श्री सिंहदेव ने कहा कि लाॅकडाउन से फायदा कम होता है और नुकसान ज्यादा। लाॅकडाउन लगाने से कोरोना खत्म नहीं होगा। हमारे पूर्व अनुभव यही कहते हैं। हां, मरीजों की संख्या में कही जा रही है पर लाॅकडाउन विकल्प नहीं है। पिछली बार 50 दिनों से ज्यादा लॉकडाउन लगा था। मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन खतनाक है, ऐसी कोई जानकारी है।

टी एस सिंहदेव ने बताया कि कोरोना को लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा की गयी। बड़े-बड़े अस्पतालों में बेड की संख्या कम हो रही है। आईसीयू भी फुल चल रहे हैं। अब बेड को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। श्री सिंहदेव ने स्वीकार किया कि टेस्टिंग किट की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है। पेमेंट का ईश्यू है उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा फिर पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध होगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023