RAIPUR | मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा- नहीं बढ़ाया जाएगा लाॅकडाउन, इन सेक्टरों में मिल सकती है रियायत

रायपुर: कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस भवन में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बात का विचार किया जा रहा है कि अब रायपुर में लाॅकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यही नहीं अब दुकानें भी पूरे समय के लिए खोली जाएंगी। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया है कि लाॅकडाउन के विषय में नई गाइडलाइन जल्द ही बनायी जाएगी।

उन्होंने बताया कोरोना से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सुझाव मंगवाए गए हैं। इस बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, महापौर एजाज ढेबर, कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा सहित सभी जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौजूद थे।

रविन्द्र चैबे ने कहा कि- कोरोना से निपटने फंड की कोई कमी नहीं होगी। यही नहीं कोरोना को रोकने के लिए एनजीओ, एनसीसी और समाज सेवी संस्थाआंे की मदद भी ली जा रही है। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के साथ ही धर्मशालाओं को लेने की भी तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना एक चुनौती बनता जा रहा है इसलिए हमने स्वास्थ्य विभाग के साथ इस बैठक को कर सभी की जवाबदारियां तय करेंगे। सभी से उनके बहुमूल्य सुझाव भी मांगे जा रहे हैं।

कोरेाना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लाॅकडाउन बढ़ाने की बात पर उन्होंने कहा कि लॉक डाउन बढ़ाया नहीं जाएगा और बल्कि आवश्यकता अनुसार रियायत दी जाएगी। कोई व्गयावसायिक गतिविधियों को नही रोका जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023