MP CORONA UPDATE | INDORE 4000 के पार, BHOPAL की थम नहीं रही रफ्तार

भोपाल: संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलिटिन दिनांक 13 जून 2020 (शाम 6:00 बजे तक) एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े लेकर आया है। इंदौर में कोरोना का ग्राफ 4000 को क्रॉस कर गया वहीं दूसरी ओर अनलॉक होते ही भोपाल में जो रफ्तार पकड़ी थी वह लगातार जारी है। भोपाल में आज फिर 63 पॉजिटिव मिले। भोपाल लगातार 50-100 पॉजिटिव के बीच चल रहा है।

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 7257 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 49 रिजेक्ट हो गए। 7059 सैंपल नेगेटिव लेकिन 198 पॉजिटिव निकले। इसी के साथ मध्यप्रदेश में महामारी से पीड़ित हुए मरीजों की संख्या 10641 हो गई है। 7 मरीजों की मौत के साथ महामारी से मरने वालों की संख्या 447 हो गई। आज 176 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 7377 हो गई। मध्यप्रदेश के अस्पतालों में 13 इसकी स्थिति में 2817 मरीज भर्ती थे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023