BIRTHDAY SPECIAL | 500 रूपये लेकर अभिनेत्री बनने पहुंची थी मुंबई, आज बांद्रा में खुद का है 5 करोड़ का घर

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी खूबसूरत फोटोज से वो अक्सर फैंस का दिल जीतती रही हैं। दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपको दिशा से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

दिशा ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह के साथ पहली फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी की थी। इस फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा था लेकिन लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म लोफर में नजर आई थीं। इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की। हालांकि उनकी कुंग फू पाडा फिल्म काफी सुर्खियों में रही।

एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपए लेकर आई थीं। दिशा ने बताया था- मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी। एक शो में दिशा ने बताया था कि, जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे। मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे श्हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं।

दिशा पाटनी एक बेहतरीन डांसर हैं। रणबीर कपूर दिशा के सबसे बड़े क्रश थे। दिशा रोजाना स्कूल जाते समय अपनी स्कूटी से उसी रास्ते से निकलती थीं जहां रणबीर के पोस्टर लगे थे। उस पोस्टर को वह तब तक मुड़ मुड़ कर देखती थीं जब तक वो आंखों से ओझल ना हो जाए। इसी चक्कर में कई बार उनके एक्सीडेंट होते-होते बचे।

दिशा का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है। उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था। दिशा के इस घर का नाम लिटिल हट है। इसकी कीमत 5 करोड़ है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023