Bollywood | शादी के दो माह बाद ही नेहा कक्कड़ दे रही हैं गुड न्यूज, बधाईयों का लगा तांता, फैन्स ने हैरान होकर पूछे सवाल

मुंबई: नेहा कक्कड़ अपने फैंस को अक्सर सरप्राइज देती रही हैं। अभी दो महीने पहले की हो तो बात है जब उन्होंने अपनी शादी की खबर से सभी को चैंका दिया था। अब इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटो डालकर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा शाॅक दे दिया। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ख्याल रखा कर। नेहा के प्रेग्नेंट होने की खबर से सारे फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

सोशल मीडिया में इस पोस्ट को बेहद लाइक किया जा रहा है। सबसे पहले नेहा के भाई टोनी ने लिखा- मैं मामा बन जाऊंगा। वहीं नेहा के पति रोहनप्रीत ने कमेंट में लिखा- अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा। इसके अलावा एक्टर जय भानुशाली कनिका, रोचक, हर्षदीप कौर, रिद्धिमा तिवारी, करिश्मा तन्ना सहित कई सेलेब्स उन्हें बधाईयां दी हैं।

आपको बता दें कि 24 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ की शादी दिल्ली में हुई। सोशल मीडिया मंे नेहा की शादी की हर फोटो जमकर वायरल हुई। शादी के बाद नेहा-रोहन दुबई हनीमून के लिए गए। यदि उन दोनांे की लवस्टोरी की बात की जाए तो नेहा ने कपिल के शो में बताया था कि लॉकडाउन के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर प्यार हुआ। और अक्टूबर महीने में शादी कर ली।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023