RAIPUR | पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने कसा तंज, कहा- रमन सिंह घर से बाहर निकलते नहीं, इसलिए उन्हें नहीं पता प्रदेश में क्या हो रहा है

रायपुर: धान खरीदी के मसले पर इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह प्रदेश सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उनके हाल ही के एक ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने तंज कसा है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा- राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रमन सिंह को ट्वीट के बजाय पत्र लिखकर भारत सरकार से मांग करनी चाहिये।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी जी वादा करके गए थे। 2500 रूपये धान का समर्थन मूल्य देंगे। 15 क्विंटल की लिमिट खत्म कर देंगे। हर जिला हर ब्लाॅक में फूड प्रोसेसिंग कारखाना लगाएंगे। भूपेश बघेल जी आधा समय को आत्ममुग्धता में निकल गया, अब तो कुछ काम कीजिए।

इस बात का जवाब देते हुए भूपेश बघेल ने लिखा- केन्द्र सरकार ने बारदाना देने की बता कही थी, आज तक बारदाना नहीं मिला। हम एथनाॅल प्लांट लगाना चाहते थे, पर पत्र लिखते हुए दो साल बीत गया। अनुमति ही नहीं मिली। भारत सरकार कहती है कि आप चावल से एथनाॅल नहीं बना सकते। रमन सिंह सिंह को चाहिये भारत सरकार को पत्र लिखकर अनुमति ही दिला दें। प्रदेश में कई फूड प्रोसेसिंग प्लांट शुरू हो गए हैं। आजकल रमन सिंह को घर से निकलते नहीं है, इसलिए उन्हें कुछ पता रहता नहीं कि प्रदेश में क्या कुछ हो रहा है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023