Raipur | धान खरीदी आज से किसानों को मिल रहा टोकन, जानिए कैसे बेच पाएंगे अपना धान, शासन ने क्या रखी है व्यवस्था

रायपुर: आज सुबह से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन बंटना शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कि सरकार 1 दिसंबर से धान खरीदी करेगी। इस टोकन की अवधि मात्र एक दिन रखी गयी है। यानी जिस तारीख का टोकन दिया गया है, उसी दिन किसानों को अपना धान बेचना होगा। यदि एक दिन में धान नहीं बिक पाएगा तो उसे दुबारा टोकन दिया जाएगा।

समिति के प्रबंधक शिव कुमार पटेल ने बताया कि समिति में एक हजार किसान है। इसलिए एक-एक गांव के लिए 1 दिन निर्धारित किया गया है। हम सभी को नाॅर्मल टोकन दे रहे हैं, जिसके अनुसार उन्हें उस दिन अपना धान बेचना होगा। यदि 1 दिन में किसान अपना धान नहीं बेच पाएगा तो उसे दूसरा टोकन दिया जाएगा।

सुबह 9 बजे से टोकन मिलना शुरू हुआ और किसान अपनी बारी का इंतजार करते हुए लाइन में लगे दिखाई दिए। आपको बता दें कि 1 दिसंबर से सुबह 9 से 5 बजे तक धान की खरीदी की जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023