Raipur | 1 दिसंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, प्रति एकड़ 15 क्विलंट पर होगी खरीदी, जानिए मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा

रायपुर: किसानों के लिए खुशी की खबर है। राज्य सरकार ने धान खरीदी की तारीख की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर गठित मंत्रीमंडलीय उपसमिति की बैठक में यह निर्णय लिया है कि इस बार भी धान खरीदी 1 दिसंबर से ही होगी। पिछली बार की प्रक्रिया के तहत धान की खरीदी होगी और एमएसपी पर ही किसानों का धान लिया जाएगा ।

आज अमरजीत भगत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी थी जिसमें यह फैसला लिया गया है कि सरकार किसानों का धान 1 दिसंबर से खरीदेगी। बैठक में धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के अलावा बारदाने की उपलब्धता और समर्थन मूल्य पर खरीदी की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गयी। बैठक के बाद मोहम्मद अकबर ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 15 क्विंटल प्रति एकड़ से खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार बारदाने की उपलब्धता को लेकर निर्देश दिए गए हैं। पीडीएस और कुछ राइस मिलर्स भी बारदाने उपलब्ध कराएंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023