Ambikapur | बारातियों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, 4 लोगों की मौके पर ही मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

अंबिकापुर: सरगुजा के धौलपु में बाराती गाड़ी के साथ गंभीर हादसा हो गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गयी वहीं अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बीती रात की बतायी जा रही है, जहां पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और वाहन में सवार बाराती उसके पलटने से दुर्घनाग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी बाराती बरडीह से थे और पिकअप वाहन में सवार होकर शादी समारोह में सेमरडीह गए थे। वापस लौटने के समय सामने से एक बाइक सवार तेजी से आ रहा था जिसे बचाने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी और 4 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 2 पुरूष, 1 लड़की और 1 बच्चा शामिल है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में 11 लोग सवार थे। सभी घायलांे को अंबिकापुर के मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दूल्हा दुल्हन पूरी तरह से ठीक है उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023