RAIPUR | करोड़ों की ठगी के मामले मे पीएसीएल डायरेक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 सालों से था फरार

रायपुर: 15 करोड़ से अधिक ठगी के मामले में चिटफंड कंपनी पीएसीएल के डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुखदेव सिंह पीएसीएल का डायरेक्टर था। लोगों ने मौदहापारा थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। सुखदेव ने लोगों को पैसा डबल करने का लालच देकर लाखों रूपये लिए थे।

मोटी रकम वसूल करने के बाद डायरेक्टर और उसकी कंपनी के लोग गायब हो गए थे। 2016 में यह मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद ही पुलिस सुखदेव सिंह की तलाश कर रही थी। छत्तीसगढ़ से ही 15 सौ का चूना लगाकर आरोपी फरार हो गया था। सुखदेव को पंजाब से सीबीआई से गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस ने इस मामले में प्रोटक्शन वारंट पर उसे राजधानी रायपुर ले कर आयी है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023