RAIPUR | ओड़िशा से रायपुर गांजा की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, 8 लाख से अधिक का गांजा किया जब्त

रायपुर: मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों के पास से 31 किलो से अधिक का गांजा मिला है जिसकी कीमत 8 लाख रूपये से अधिक है। तस्कर महासमुंद के इलाके से तस्करी का काम कर रहे थे। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। एयरपोर्ट चैक के पास घेराबंदी करते हुए एक होंडा सिटी कार को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो गांजा के पैकेट बरामद किए गए। कार में बैठे तीनों अरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओड़िशा से महासमुंद के रास्ते से मंदिर हसौद होते हुए रायपुर गांजा तस्करी के लिए ला रहे थे। आरोपियों के नाम वेद व्यास, राज सागर और भोजराज देवांगन है। पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023