Politics | विष्णुदेव साय ने गोधन न्याय योजना की चारा घोटाले से की तुलना, मरवाही उपचुनाव को लेकर कही ये बड़ी बात

अंबिकापुर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर दौरे पर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गोधन न्याय योजना की तुलना लालू यादव के चारा घोटाला साथ की। उन्होंने गोधन न्याय योजना को विफल बताया।

भाजपा कार्यकर्तााओं से मुलाकात के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार पूरी तरह से विफल है। भाजपा शासनकाल में यूरिया की कोई दिक्कत नहीं होती थी। पर कांग्रेस राज में सरगुजा संभाग सहित रायगढ़ जिले में किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। मरवाही चुनाव पर बात करते हुए विष्णुदेव साय ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी। उनके कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से वहां पूरी तरह पार्टी को सीट दिलाने के लिए उत्साहित है।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस को छोड़कर कार्यकर्ता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। लगभग 300 लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सब को देख कर लगता है कि भाजपा मरवाही उपचुनाव जीतेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023