RAJNANDGAON | बिजली विभाग के इंजीनियर पर लगा रेप का आरोप, नौकरी से निकालने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी

राजनांदगांव: विद्युत विभाग में पदस्थ अस्टिेंट इंजीनियर पर एक युवती ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी इंजीनियर को हिरासत में लिया जा चुका है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करता था।

मिली जानकारी के अनुसार मामला छुईखदान का है। आरोपी का नाम कुबेर सिंह मरकाम है। वह छुईखदान शाखा विद्युत विभाग में अस्टिेंट इंजीनियर है। पीड़िता भी उसी विभाग में काम करती है। आरोपी उसे नौकरी से निकालने की धमकी देकर घर बुलाया और बलात्कार किया। उसने रेप का वीडियो भी बना लिया। आरोपी ने कहा कि इस बारे में उसने शिकायत की तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। वीडियो के जरिए ही उसने पीड़िता को ब्लैकमेल कर तीन बार रेप किया।

पहले तो पीड़िता ने डर के कारण शिकायत नहीं की। लेकिन इंजीनियर जब उस पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का जोर देने लगता तो उसने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पीड़िता की शिकायत के बाद इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भी भेज दिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023