Promotion | 7 सहायक आयुक्त पदोन्नत होकर बने उपायुक्त, जाने किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर: सरगुजा, कोरबा, जशपुर, बस्तर, बलरामपुर, नारायणपुर में पदस्थ सहायक आयुक्त का पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। ये 7 सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग में पदस्थ थे जिन्हें उपायुक्त के पद पर पदोन्नित के साथ नई पदस्थापना दी गयी है।

ये है नई पदस्थापना

  • इसमें बलरामपुर में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ आरके शर्मा को पदोन्नति के बाद सरगुजा में सहायक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार के साथ परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गयी है।
  • जे आर नागवंशी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, अंबिकापुर से परियोजना प्रशासक एकीकृत अदिवासी विकास परियोजना जशपुर एवं अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त जशपुर।
  • एन के एस दीक्षित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा से उपायुक्त विधि प्रकोष्ठ आदिवासी विकास, जिला बिलासपुर
  • माखन सिंह धु्रव सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नया रायपुर से उपायुक्त कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नया रायपुर।
  • एस के वाहने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर से परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कोरबा एवं अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त कोरबा।
  • आनंद सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग जगदलपुर से परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना दंतेवाड़ा
  • के एस मसराम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास नारायणपुर से परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना बलरामपुर एवं अतिरिक्त प्रभार सहायक आयुक्त बलरामपुर।
News Share
CIN News | Bharat timeline 2023