RAIPUR | प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं के साथ गिर सकती है बिजली, राजधानी में सुबह से ही बादल घिरे हैं

रायपुर: कुछ दिनों से उमस और गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की चेतावनी दी है। प्रदेश के करीब 10 जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गयी है।

सुबह से ही राजधानी में बादलों ने डेरा जमाया हुआ है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, झारखंड और यूपी में भी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। वहीं, अगले तीन-चार दिन तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है।

पश्चिमी हवा के साथ समुद्र से काफी मात्रा में नमी आ रही है। जिसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। प्रदेश के बाकी हिस्सों में तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023