RAIPUR | इस कांग्रेसी नेता की पत्नी की हुई मौत, एक सप्ताह पहले हुई थी हादसे का शिकार

रायपुर: कांग्रेसी नेता सुनील कुकरेजा की पत्नी कशिश कुकरेजा आखिर जिंदगी की जंग हार गयी। निजी अस्पताल में उन्होंने आज दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले ही वह सड़क हादसे का शिकार हुई थी, जिसके बाद निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार कशिश साइकलिंग करने निकली थी। व्हीआईपी रोड पर शाम के समय तेज रफ्तार कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कशिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस घटना के बाद साइकलिंग करने में सावधानी बरतने की अपील की थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023