RAIPUR | दुष्कर्म और भ्रष्टाचार के आरोपी डीएमई डाॅ आदिले फरार, पुलिस निकालेगी उनका CDR

रायपुर: डीएमई डाॅ एसएल आदिले पर पहले महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था और उसके बाद उन पर भ्रष्टाचार करने के भी आरोप लगे। इस बाबत पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे तो उन्हें घर पर ताला लटकता हुआ मिला। वे गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गए हैं। पुलिस ने उन्हें अन्य ठिकानों पर भी ढूंढा लेकिन वह नहीं मिले। फोेन करने पर उनका फोन भी स्विच ऑफ मिला।

महिला थाना प्रभारी मंजुलता राठौर ने बताया कि अशोका रत्न स्थित उनके घर में गिरफ्तार करने गई पुलिस को ताला लटकता हुआ मिला। उन्होंने अपना फोन भी बंद रखा हुआ है। अब उनका सीडीआर निकाला जाएगा।

बताते चलें कि डीकेएस अस्पताल की एक काउंसलर ने उन पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी से शिकायत करने के बाद उनका बयान भी दर्ज कराया गया था। वहीं डाॅ राकेश गुप्ता ने उन पर डीन और डीएमई रहते हुए प्रमोशन, नियुक्ति और मेडिकल उपकरण खरीदी में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023