RAIPUR निगम में कांग्रेस और भाजपा ने जोन अध्यक्षों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान; किसके-किसके बीच होगी टक्कर, देखिए यहा

रायपुर : नगर निगम रायपुर में जोन अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया जारी हैं। जिसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने – अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। निगम की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने नौ जोन में अध्यक्ष के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

वहीं विपक्षी दल भाजपा ने भी पांच जोन में अपने प्रत्याशी उतार दिए है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में कुल नौ दावेदारों का नाम शामिल हैं। इनमे जोन- 2 से बंटी होरा, जोन- 3 से अमितेश भारद्वाज, जोन- 4 से प्रमोद दुबे, जोन-5 से मन्नू विजेता यादव, जोन-6 से निशा देवेंद्र यादव, जोन-7 से मनिराम साहू, जोन-8 से घनश्याम छत्री एवं जोन- 9 से प्रमोद मिश्रा और जोन-10 से आकाश दीप शर्मा मैदान में हैं।

इधर भाजपा ने भी जोन अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी किए है। जिसमें जोन- 1 से विनोद अग्रवाल, जोन-6 से सरिता वर्मा, जोन-7 से रजयंत ध्रुव, जोन- 8 से सुनील चंद्राकर और जोन- 9 से सीमा साहू प्रत्याशी है। वही जोन- 2, 3, 4, 5 और 10 पर भाजपा अपने प्रत्याशी उतार पाने में नाकाम रही हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023