RAIPUR | राजधानी में दुकानों के खुलने का नया शेड्यूल जारी, देखिए आदेश

रायपुर: दुकानों को खोलने का नया शेड्यूल प्रशासन ने जारी किया है। राजधानी में दुकानें सुबह 6 बजे से खुलेगी। लॉकडाउन में अब थोड़ी और छूट और दी गयी है। हालांकि इनमें से कई दुकानें पूर्व की भांति अपने निर्धारित 9 बजे तक के वक्त में ही खुलेगी, जबकि कुछ दुकानों की वक्त की पाबंदियों में भी छूट दी गयी है। सब्जी, फल, डेयरी व पनीर की दुकानें सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रत्येक दिन खुलेगी।

हालांकि मटन, मुर्गा, मछली, अंडा की दुकानें हर दिन सुबह 9 बजे से 6 बजे तक खुलेगी। थोक सब्जी की दुकानें सुबह 5 बजे तक 11 बजे तक खुलेगी, उसी तरह अनाज मंडी सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक, पान ठेला व दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेगी, वहीं किराना की दुकाने सुबह 9 बजे से खुलेगी।

ये है आदेश :-

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023