CRIME | लोकगायिका को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी

रायपुर: राजधानी में विवाहित लोकगायिका ने बलात्कार होने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता राजा तालाब में रहती है। पुलिस ने आरोपी लोमेन्द्र दास मानिकपुरी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी पहले से दो बार शादियां हो चुकी है। 40 वर्षीय लोक गायिका को माना में एक कार्यक्रम के दौरान बालोद निवासी आरोपी लोमेन्द्र मिला। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और लोमेन्द्र ने उससे प्यार का इजहार भी किया। लोमेन्द्र पीड़िता से 10 साल छोटा है और एक दिन उसने पीड़िता की मांग में सिंदूर भर दिया। बकौल पीड़िता अरोपी उसकी दो असफल शादियों के बारे में भी जानता था।

दोनों किराए के मकान में साथ रहने लगे। जब पीड़िता ने विधि-विधान से शादी करने की बात कही तो उसने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत में बताया है कि साथ रहने के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कईबार संबंध बनाए। पुलिस ने उसके खिलाफ अनाचार का अपराध दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023