RAIPUR | विधायक दल की बैठक में बानी सहमति, जो विधायक नहीं बन पाए संसदीय सचिव, उन्हें मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर: कांग्रेस के ऐसे विधायक जो संसदीय सचिव नहीं बन पाए हैं, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। सीएम हाउस में घंटों तक चली बैठक के बाद इस पर सहमति बन गयी है। वहीं बैठक में गोधन न्याय योजना को विस्तार देने की भी चर्चा की गयी है।

विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए विधायक कुलदीप जुनेजा ने बताया कि गोधन न्याय योजना के बारे में चर्चा करते हुए उसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई है। वहीं विधायक निधि की राशि अब गौठान के लिए खर्च करने की बात भी कही गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने उन विधायकांे को आश्वस्त किया है, जो संसदीय सचिव नहीं बन पाए हैं। उन्हें बताया गया है कि उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं इस बैठक में निगम-मंडल को लेकर भी चर्चा की गयी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही निगम-मंडल अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023