RAIPUR | स्वास्थ्य मंत्री के बंगले के 10 कर्मचारी कोरोना पाॅजीटिव, बंगला हुआ सील

रायपुर: स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के बंगले के 10 कर्मचारी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आयी है जिसके बाद मंत्री बंगला सील हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले कैंसर पेंशेट अम्बिकापुर से आयी थी जिसके बंगले पर ही रूकवाया गया था। उसके संपर्क में बंगले में काम करने वाली एक महिला आयी थी। कैंसर पेशेंट का कोरोना टेस्ट किया गया, जो पाॅजीटिव आया उसके बाद सभी कर्मचारियों का टेस्ट किया गया। जिसमें बंगले से 10 कर्मचारियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आयी है।

मंत्री टीएस सिंहदेव, विशेष सहायक समेत पीएसओ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी होम क्वारेंटाइन हो गए हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023