RAIPUR | बकरीद के रोज ईदगाहों में नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, कलेक्टर ने जारी किए गाइडलाइन

रायपुर: जिला प्रशासन ने मुस्लमानों के त्यौहार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर जिला प्रशासन ने गाइडलाइन जारी किया है। जिसके अनुसार बकरीद के दिन ईदगाह में नमाज अदा नहीं की जाएगी। फजर के तुरंत बाद ईद-उल-अजहा अदा कर ली जाएगी। यही नहीं ईद मिलन के कार्यक्रमों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

कलेक्टर एस भारतीदासन ने सभी मुस्लिम भाईयों से ईद के त्यौहार को सादगी से मनाने की अपील की है। उन्होंने उस खबर को झूठा कहा है जिसमें कुर्बानी की छूट दी जाने की बात कही गयी है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि में ही सीमित गतिविधियां मान्य होगी। त्यौहार के दिन कोई भी सामाजिक कार्यक्रम मान्य नहीं हांेगे।

कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन को 6 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान रक्षाबंधन और बकरीद पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023