RAIPUR NEWS | युवक पर किया चाकू से हमला, कंधे में फंसे चाकू के साथ पंहुचा अस्पताल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हो गई। इस बार शुक्रवार देर रात पंडरी थाना क्षेत्र में एक युवक की गर्दन और पीठ पर चाकू से वार किया गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में हमला किया गया है। कंधे में फंसे चाकू सहित युवक को अंबेडकर अस्पताल लाया गया। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दलदल सिवनी निवासी सूरज चौरे और गोकुल साहू के बीच पुरानी रंजिश है। इसी के चलते शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे गोकुल ने चाकू से सूरज की पीठ और गर्दन पर वार कर दिया। इसके चलते चाकू सूरज की कंधे में ही फंस गया। हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राइवेट अस्पताल ने मांगे इलाज के लिए 4 लाख रुपए

परिजनों का आरोप है कि सूरज को लेकर वह पहले पंडरी स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरोंने उपचार के लिए चार लाख रुपए की मांग की। इस पर परिजन सूरज को अंबेडकर अस्पताल लाए। आरोप है कि यहां भी काफी देर तक उसे उपचार नहीं मिला। फिलहाल चाकू निकाल दिया गया है। सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023