RAIPUR | प्रोबेशन पीरियड को 1 वर्ष बढ़ाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, बृजमोहन ने कहा- सरकार कर्मचारियों के साथ मजाक कर रही है

रायपुर: सरकारी कर्मचारियों के प्रोबोशन पीरियड को 2 वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष किए जाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति उनकी योग्यता के आधार पर होती है। यही नहीं अधिकांश पदों पर परीक्षा और साक्षात्कार के बाद नियुक्ति होती है। ऐसे में उनका प्रोबेशन पीरियड बढा़ाना उचित नहीं है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड को 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया है। कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चैबे ने इस बाबत कहा है कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के कारण वेतन में कटौती की गयी है। पर छत्तीसगढ़ में कई पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए प्रोबेशन पीरियड बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है प्रोबेशन पीरियड में कर्मचारियों के काम स्वास्थ्य, व्यवहार को देखा जाता है। नए कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में पूरा वेतन मिलना चाहिए। बृजमोहन ने कहा- सरकार कर्मचारियों के साथ मजाक कर रही है।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023