Raipur | अर्थव्यवस्था की खराब हालत पर टी एस सिंहदेव ने केन्द्र पर साधा निशाना, कहा- सूट-बूट वाले मित्रों को दिया गया वरदान शेष भारत के लिए अभिशाप बन गया

रायपुर: भारत की अर्थव्यवस्था में यह गिरावट रातोंरात नहीं हुई है, ये भाजपा ने बर्बाद किया है। नोटबंदी से निम्न आय वर्ग को, दोषपूर्ण जीएसटी से बढ़ रहे उद्योगों और उद्यमियों को और अनियोजित लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों को-सोशल मीडिया में अपनी इस पोस्ट के जरिए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य, पंचायत और जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने तीखा प्रहार किया है। श्री सिंहदेव ने कहा कि सूट-बूट वाले मित्रों को दिया गया वरदान शेष भारत के लिए अभिशाप बन गया।

इससे पहले सिंहदेव ने पीएम मोदी के एक भाषण के की रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा- भ्रम और अहंकार के बीच एक बारीक सी रेखा होती है। यह यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस कदम ने हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। लाखों लोगों के जीवन को बर्बाद कर दिया, उसे बहुत फायदेमंद बताकर स्वागत किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कल नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ थी, जिसके बहाने कांग्रेस नेतृत्व केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर हो रही है और सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा था कि नोटबंदी मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता थी। वह दिन काले अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023