SAD NEWS | राज्यसभा सांसद अमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, एक समय मुलायम सिंह के करीबी में होते थे शुमार

लखनऊ: समाजवादी के पूर्व नेता अमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एक समय था जब उनकी गिनती उत्तरप्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार होती थी। वह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में थे। यही नहीं अभिनेता अमिताभ बच्चन भी उनकी करीबियों में गिने जाते थे लेकिन बाद में उनके बीच अनबन हो गयी थी। इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदस्य के रूप में चुना गया था। आपको बता दंे कि समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद वह कम सक्रिय हो गए थे। हालांकि, बीमार होने से पहले तक भारतीय जनता पार्टी से काफी मेल-जोल कर रहे थे। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023