RAIPUR | राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज रायपुर पहुंचे, कहा- मोदी सरकार अहम और अहंकार में डूबी

रायपुर:  पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज रायपुर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सीएम और मंत्रियों की बात नहीं सुने जाने पर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अहम और अहंकार में डूबी सरकार है। जिस तरह से उनका अहंकार बढ़ते जा रहा है तो उनका अंत निश्चित है। वही उन्होंने कहा कि इतिहास और भूगोल महंत योगीनाथ जी मोदी जी से न पढ़े।

वही आगे उन्होंने कहा कि देवव्रत सिंह के देहांत का समाचार सुनकर स्तब्ध रह गया। किसे मालूम था देवव्रत सिंह इतने जल्दी चले जाएंगे। हमने देवव्रत सिंह को बच्चे के रूप में देखा है। उनके निधन से बहुत गहरा दुख हुआ है। दिग्गविजय सिंह दिवंगत खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के तेरहवीं में शामिल होंगे।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023