RAIPUR | रंगोली आर्टिस्ट शिवा मानिकपुरी ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, पीएम मोदी की बनाई सबसे बड़ी रंगोली, 8-9 घंटे की कड़ी मेहनत

रायपुर: राजधानी के बेहतरीन रंगोली आर्टिस्ट शिवा मानिकपुरी ने आज वल्र्ड रिकाॅर्ड बना लिया। शिवा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबसे बड़ी रंगोली बनाई है। ये रंगोली 3 हजार वर्ग फीट में बनी है जो 60 फीट लंबी और 50 फीट चैड़ी है।

शिवा ने बताया कि वे 17 मार्च से इस रंगोली को तैयार कर रहे थे। पर सोमवर व मंगलवार को आंधी-तूफान के बाद रंगोली पूरी तरह से बिगड़ गयी थी। जिसके बाद शिवा ने इसे दुबारा शुरू किया। वह रोज 7-8 घंटे की मेहनत से इसे बनाया करते थे। शिवा ने बताया कि वह पीएम मोदी के बड़े फैन हैं। उनका कहना है कि पीएम ने देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है, वे भी एक बार पीएम से मिलना चाहते हैं।

शिवा मानिकपुरी ने सबसे बड़ी रंगोली बनाकर वर्ल्ड रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है। उन्हें पीएम मोदी की सबसे बड़ी रंगोली बनाने का प्रमाण पत्र दिया गया है। ये रंगोली देवेंद्र नगर स्थित गुजराती स्कूल परिसर में बनाई गई है। इसे देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023