CRIME | शादी से इंकार डाॅक्टर प्रेमी को गुजरा नागवार, पहले दबाया गला फिर चाकू ने किए कई वार

आगरा: प्रेमिका का शादी से इंकार करना डाॅक्टर को इतना नागवार गुजरा की वह अपनी प्रेमिका की हत्या करने से भी पीछे नहीं हटा। 26 साल की डाॅक्टर गौतम की हत्या के मामले में उसके प्रेमी डाॅ विवेक तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह योगिता से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने मना कर दिया था।

विवेक बताया कि जालौन से योगिता से मिलने ही आगरा आया था। मिलने के बाद ही उसका झगड़ा शुरू हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि मैंने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसका काम तमाम करने की नियत से ही चाकू से गले और सिर पर कई वार किए और सुनसान जगह पर जाकर उसकी लाश फेंक दी। पुलिस ने योगिता का शव डौकी के बमरौली गांव से बरामद किया था। योगिता की लाश के पास पहचान को कोई निशान नहीं था। शाम को शव की शिनाख्त एसएन मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम के रुप में हुई थी। योगिता मंगलवार शाम से गायब थी।

योगिता का शव मिलने के बाद उसके भाई ने पहला शक डाॅ विवेक तिवारी पर किया था। उसे पता था कि वह योगिता पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। उसने यह भी बताया कि वह दोनों 7 साल से रिलेशनशिप में थे। आरोपी डॉक्टर विवेक तीर्थंकर मेडिकल कॉलेज में योगिता से एक साल सीनियर था। तभी उसकी मुलाकात हुई थी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023