KANKER | रिटायर्ड फौजी के बेटे ने सोशल मीडिया पर डाला 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो, 10 माह बाद एनसीआरबी की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

कांकेर: एक छात्र को पुलिस ने चाइल्ड पोर्नाेग्राफी के मामले में हिरासत में लिया है। इस आरोपी ने महज 7 साल के बच्चे का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। एनसीआरबी की खबर के बाद पुलिस इस छात्र तक पहुंची और उस पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिवनगर का रहने वाला है और उसका नाम प्रवीण साहू है। वह शहर के एक कॉलेज का छात्र है और रिटायर्ड फौजी का बेटा है। आरोप है कि उसने अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नाेग्राफी का एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में 7 साल के बच्चे को एक मुर्गे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते दिखाया गया था। यह वीडियो कहां का था यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

एनसीआरबी की सेल ने इस वीडियो की जांच कराई तो पता चला कि इसे कांकेर से अपलोड किया गया है। इसके बाद वहां से जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस और फिर कांकेर भेजी गई। इस पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी अप्रैल 2021 में ऐसे ही एक मामले में पखांजूर निवासी रतन दास और जून 2021 में भानुप्रतापपुर के युवक संतोष यादव को भी गिरफ्तार किया गया था।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023