RAIPUR | जशपुर की रिया ने छत्तीसगढ़ का किया नाम रौशन, मिस इंडिया का खिताब किया अपने नाम, युविका और प्रिंस ने पहनाया ताज

रायपुरः छत्तीसगढ़ की एक आदिवासी लड़की रिया एक्का ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। जशपुर के बगीचा विकासखंड के डगडऊवा गांव की रहने वाली 19 वर्षीय रिया बिलासपुर से ग्रेजुएशन की पढाई कर रही हैं और मॉडलिंग भी करती हैं। आदिवासी लड़की रिया एक्का ने बेहद ही कम उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता है। रिया की मां पंचायत सचिव हैं। पिता आर्मी में मेजर है।

भिलाई के गायत्री पैलेस में ग्लैमर प्रोडक्शन के बैनर तले ये प्रतियोगिता अक्टूबर महीने में हुई थी। 29 से 31 अक्टूबर तक आयाजित इस प्रतियोगिता में रिया एक्का ने अपनी स्टाइल और मॉडलिंग से सब का दिल जीत लिया। आयोजित ग्लैमरस प्रोडक्शन के इवेंट में मॉडल युविका चौधरी व प्रिंस नरूला के हाथों रिया एक्का को मिस इंडिया का खिताब दिया गया। रिया ने 50 प्रतिभागियों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था। रिया ने बताया कि वे पहले भी कई एलबमों में काम कर चुकी हैं। 2020 में उन्हें मिस सरगुजा का सम्मान मिला हैं।

रिया का सपना है कि वे दूसरों के लिए मिसाल बने और अपनी संस्कृति और समाज का नाम रोशन करें।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023