BILASPUR | स्कूल जा रही बच्ची की सड़क हादसे से दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दम तोड़ा

बिलासपुर: प्रदेश में तेज रफतार वाहनों के कारण होने वाले हादसों में दिनोंदिन इजाफा होता जा रहा है। स्कूल जा रही आज एक मासूम ऐसे ही स्पीड में चल रहे वाहन की शिकार बन गयी। वाहन की चपेट मेंआने की वजह से घायल मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के मस्तूरी इलाके के पास लवार मोड़ पर हुआ है। बच्ची सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते मे ही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। बच्ची की मौत के बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023