RAIPUR | महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बना रही ‘शी-स्क्वाड’, प्रभारी से लेकर सिपाही तक रहेगी महिला टीम, जानिए कैसे मिलेगी तुरंत मदद

रायपुर: महिलाओं से संबंधित बढ़ती शिकायतों के निवारण के लिए पुलिस अब नया दस्ता शी-स्क्वाड बना रही है। यह दस्ता महिलाओं के साथ छेड़खानी या दुव्र्यवहार संबंधित शिकायतों का निवारण करेगा। आप इस दस्ते की मदद कभी भी और कही से भी ले सकती हैं। सबसे खास बात यह है कि इस टीम में प्रभारी से लेकर सिपाही तक सभी महिला पुलिसकर्मी रहेंगी। एसपी को सूचना देने के बाद यह दस्ता कहीं भी छापा मार सकता है।

एसएसपी अजय यादव ने कहा कि लाॅकडाउन के बाद घरेलू हिंसा जैसी शिकायतें बढ़ने लगी थी। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में भी इजाफा हुआ है। महिला थाना की बात करें तो उनके पास दहेज प्रताड़ना और काउंसलिंग जैसे पहले से कई काम हैं। तब एक ऐसी टीम की जरूरत महसूस हुई जो दुव्र्यवहार और छेड़खानी जैसे मसलों को हल कर सके, इसलिए हमने शी-स्क्वाड टीम का गठन करने का सोचा।

श्री यादव ने बताया कि शी-स्क्वाड के अलग से हेल्प लाइन नंबर और व्हाॅटसअप नंबर होगा। यह स्क्वाड सार्वजनिक जगहों पर जांच भी करता रहेगा। स्कूल व काॅलेज खुलने पर वहां निगरानी, युवकों के जमावड़े पर नजर और काॅलोनी व बस्तियों में जाकर महिलााओं के अधिकारों पर जागरूक करने का भी काम करेगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023