BHOPAL | शिवराज कैबिनेट ने किया विस्तार, ज्योतिरादित्य समर्थक इन विधायकों को मिला मंत्री पद

भोपाल: उपचुनाव के बाद शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है। राजभवन में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 2 खास लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई है। वहीं, बीजेपी के पुराने नेताओं को इस बार भी इंतजार करना पड़ा है। इस रेस में कई नेता थे लेकिन संगठन में उनके नामों पर सहमति नहीं बन पाई है

दरअसल, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत पहले कांग्रेस में थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दोनों बीजेपी में शामिल हुए थे। उसके बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई। सरकार गिरने के बाद शिवराज सिंह चैहान ने मंत्री पद की शपथ ली थी। चैथी बार सीएम बनने के बाद शिवराज सिंह चैहान ने पहली बार जब कैबिनेट का विस्तार किया था, तब 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी। उसमें गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट शामिल थे।

लेकिन 6 महीने के अंदर दोनों चुनाव नहीं जीत पाए थे। इसलिए उपचुनाव से पहले दोनों को इस्तीफा देना पड़ा था। उपचुनाव में दोनों जीत हासिल की है। उसके बाद से ही कैबिनेट विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चैहान से कई बार मुलाकात की थी। एक जनवरी को सरकार ने कैबिनेट विस्तार को लेकर फैसला किया था। उसके बाद यह तय हो गया था कि 3 जनवरी को कैबिनेट का विस्तार होगा।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023