KONDAGAON | सर्चिंग पर निकले जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही हो गयी मौत, पारिवारिक विवाद से था परेशान

कोंडागांव: सर्चिंग पर निकले आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का ली है। गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी थी। मृतक जवान मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। वह फिलहाल केशकाल के उरन्दाबेड़ा थाने में पदस्थ था।

बताया जा रहा है कि जवान सुबह उरन्दाबेड़ा, बढगई, भोंगापाल के जंगलों में गश्त के लिए लिए निकला था। वहां अचानक उसने खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जवान पारिवारिक विवाद से परेशान था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जवान की आत्महत्या के बाद जवान के सकते में आ गये।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023