Ambikapur | चरित्र संदेह में पत्नी को बेरहमी से मार डाला, रातभर आंगन में बैठकर किया इंतजार, सुबह बहू ने पुलिस को दी सूचना

अंबिकापुर: गांधीनगर थानाक्षेत्र के सरगांवा चारपारा में शक्की पति ने चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। सब्बल से अपनी पत्नी पर लगातार वार किया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आगर साय और उसकी पत्नी खाना खाकर सो गए थे। देर रात पत्नी के चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच खूब विवाद हुआ। गुस्साए आगर साय ने अपनी पत्नी पर सब्बल से ताबड़तोड़ वार किए जिसे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी आंगन में ही बैठ गया। सुबह जब बहू आंगन में आयी तो उसने बताया कि उसकी सास की मौत हो गयी है। कमरा खोलकर देखने पर खून से लपपथ लाश देखकर बहू डर गयी और घरवालों को सारी बात बतायी।

परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस चौकी को दी और आरोपी पति आगर साय को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह अपने पत्नी पर चरित्र संदेह करता था, जिससे कारण आए दिन घर में विवाद होता था। इसी कारण से वह अपनी पत्नी की हत्या कर दिया है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव का पंचनामा कर रही हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023