Raipur | स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने डाॅ रमन सिंह को दिया धन्यवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह ने धान की चैथी किस्त न मिलने पर सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार इस मसले को लेकर सरकार को फिर घेरा है। उन पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि- वे हमारा वादा याद दिला रहे हैं, इसके लिए धन्यवाद। बीजेपी के कई साथियों ने भी इस बाबत हमें याद दिलाया है।

चौथी किस्त नहीं देंगे तो चिंता की बात है
श्री सिंहदेव ने कहा कि सरकार अपनी नीति से पीछे नहीं हटेगी। यदि वह चैथी किस्त न देने की बात कहे तो चिंता की बात है। पर सरकार किसानों को उनकी राशि जरूर देगी। हाल ही में एक टीवी शो में नेता प्रतिपक्ष धरमलाला कौशिक ने भी इस संबंध में बात की थी तो भी मैंने कहा था कि किसानों को 100 प्रतिशत पैसा मिलेगा। हालांकि इसमें देर जरूर हो सकती है। पर 1 या 2 महीने बाद भी पैसा मिलेगा तो भी उस पर फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि नई फसल का एमएसपी का पैसा भी उनके खातों में आना चालू हो जाएगा।

जीएसटी की बकाया रकम दिलाएं
श्री सिंहदेव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जागरूग प्रतिनिधि होते तो विकास के लिए सरकार से जीएसटी के जो साढ़े आठ हजार करोड़ केन्द्र ने नहीं दिए, वो दिलाने में मदद करते। हमें अभी तक केवल 350 करोड़ रूपए मिले हैं। रमन सिंह ने इस बाबत बात उठाकर राशि दिला दिया होता तो किसानों को पहले से ही राशि मिल गई होती।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023