RAIPUR | 10 दिन से गायब दो लड़कों की लाश मिली, कंगाली के चलते हमाल बन गया हत्यारा, अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: 10 दिन से गायब बालकों की हत्या कर दी गयी है। पुरानी बस्ती से 10 जून से गायब रंजीत विश्वास और उमेश यादव के गायब होने की रिपोर्ट लिखायी गयी थी। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि वे खुद से कहीं चले गए होंगे पर अपहरणकर्ताओं ने उनकी हत्या की बात कबूल कर नई सनसनी फैला दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मध्यप्रदेश से पकड़ लिया है।

पता चला है कि रजीत का एक पिकअप वाहन है। जिसमें फल लाने की बात कहकर बिलासपुर के खेलन पाल नामक व्यक्ति ने बुक किया था। उस गाड़ी में रंजीत के साथ उमेश भी गया था। कुछ देर बार रंजीत और उमेश का मोबाइल बंद हो गया। जब खेलन पाल को काॅल लगाया तो उसका फोन भी बंद आया।

परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुरानी बस्ती थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर खेलन पाल की तलाश में जुट गयी। पुलिस को पता चला कि वह डिंडौरी का रहने वाला है। पुलिस ने वहां जाकर खेलन को हिरासत में ले लिया। खेलन ने बताया कि उसने दोनों लड़कों की हत्या कर दी है। खेलन ने बताया कि वह दोनों को लेकर अनूपपुर के बेल्हा गया, जहां खेत में दोनों को जमकर शराब पिलाई।

नशे की हालत में दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी और लाश को दफना दिया। पुलिस ने दोनों लड़कों के शव को बरामद कर लिया है। खेलन ने बताया लाॅकडाउन की वजह से वह कंगाली में दिन गुजार रहा था। जब फल लेने लड़कों के साथ निकला तो लड़कों के पास पैसे देकर उसके मन में लालच आ गया और फिर उसने हत्या कर दी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023