RAIPUR | ‘एक रुपया दान, एक पैली धान’ अभियान से एकत्रित हुए अनाज और नगद को CM ने झंडी दिखाकर किया रवाना, दिल्ली में आंदोलनरत किसानों की सहायता के लिए NSUI ने चलाया था अभियान

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की सहायता के लिए दिए गए अनाज, राशन और नगद राशि को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये सहायता एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। सीएम ने इस अवसर पर कहा कि एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में ‘एक रुपए दान, एक पैली धान ‘ अभियान चलाया गया। जिसके जरिए प्रदेशभर से कुल 53 टन धान और 66 हजार 5 सौ रुपए की राशि एकत्रित हुई जिसे आंदोलनकारी किसानों की सहायता के लिए रवाना किया गया है।

आकाश शर्मा ने कहा कि 5 जनवरी से प्रदेशभर के कार्यकर्ता सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के अनुसार ‘एक रुपया दान, एक पैली धान’ अभियान चलाया था। इस आयोजन को प्रदेश के समस्त जिलों और पंचायत क्षेत्रों से सहयोग मिला है। दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाले संगठन से चर्चा कर आवश्यक सामाग्री जैसे डिस्पोजेबल प्लेट, ग्लास, चम्मच, टी कप, पानी बोतल, तेल, चावल ,दाल और मसाले भेजे जा रहे हैं।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023