SUKMA | नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवान ने खुद को मारी गोली, लुधियाना का रहने वाला था जवान

सुकमा: नक्सल ऑपरेशन में निकले एक जवान ने खुद के गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। अपनी सर्विस गन एक के-47 को गले के पास रखकर उसने फायर कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक जवान का नाम हरजीत सिंह है और वह पंजाब के लुधियाना शहर का रहने वाला था।

प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन ऐसी भी संभावना भी जतायी जा रही है कि ये एक्सीडेटल फायर भी हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा के तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा की 206वीं बटालियन कोयलमेटा पहाड़ी पर नक्सल ऑपरेशन पर गई हुई थी। कोबरा बटालियन वहां एंबुस लगाने की प्लानिंग में थे। इस दौरान हरजीत सिंह ने खुद को गोली मार ली।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023