RAIPUR | शुक्रवार की शाम से रायपुर में लाॅकडाउन, जानिए कितने दिन का होगा ये लाॅकडाउन, कुछ ही देर में कलेक्टर करेंगे विस्तृत घोषणा

रायपुर: शुुक्रवार से रायपुर में भी लाॅकडाउन लगाया जा रहा है। इस बाबत विस्तृत जानकारी कुछ ही देर में कलेक्टर घोषित करेंगे। ये लाॅकडाउन 7 से 10 दिन का होगा। कलेक्टर साढ़े तीन बजे इस मुददे पर बैठक लेंगे, जिसके बाद गाइडलाइन तैयार की जाएगी। इधर कृषिमंत्री ने कहा कि कलेक्टरों को लाॅकडाउन का अधिकार दिया गया है। हम अभी इस बात पर अडिग है कि जहां जरूरत होगी कलेक्टर लाॅकडाउन की घोषणा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने आज कोरोना को लेकर हाईलेवल की बैठक की थी। जिसमें कोरोना, लाॅकडाउन और वैक्सीनेशन के साथ-साथ अस्पतालों मंे व्यवस्था की समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने इस बात के निर्देश दिये हैं कोरोना को लेकर फंड की किसी तरह से कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

News Share
CIN News | Bharat timeline 2023